होम योगी जी गर्दिश में है 250 रुपए में 100 साल पहले खोला गया गांधी आश्रम
योगी जी गर्दिश में है 250 रुपए में 100 साल पहले खोला गया गांधी आश्रम
ईमान के आईने में नेता कभी अपनी शक्ल नहीं देखा करते है। आज से 100 साल पहले गोरखपुर में क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम की स्थापना हुई थी और आज 100 साल बाद गांधी जी का नाम सुबह शाम लेने वाले नेताओं के सामने गोरखपुर का श्री गांधी आश्रम अंतिम सांसें गिन रहा है।
जिस संस्था के साथ महात्मा गांधी जी का नाम जुड़ा है। उस संस्था की ऐसी तस्वीर देखकर हमें लगता है कि गांधी जी का नाम लेकर अपनी राजनीति चमकाने वाले उन्हें कितनी शिद्दत से मानते है ये उसकी एक कल्पना मात्र नहीं बल्कि हक़ीकत है।
इस गांधी आश्रम को बचाने का हो नही हो रहा प्रयास
ऐसी तस्वीरें देख कर ये लगता है कि आख़िर ऐसा क्यों हुआ ? इसके पीछे एक तर्क कोरोना भी है। कोरोना में काम कम हुआ। विक्री भी कम हुई तो बुनकरों को सैलरी देने में भी दिक्कत हुई। श्री गांधी आश्रम के सचिव विशेश्वर नाथ तिवारी ने कहा कि हम आपसे अपील करते है इसे ज्यादा से ज्यादा दिखाए ताकि हम श्री गांधी आश्रम को बचा पाए यूपी सरकार 1 करोड़ 69 लाख रुपए का बकाया भुगतान नहीं कर रही है तो ऐसे दिक्कते बढ़ गई है।
सीएम के चुनाव क्षेत्र से आ रही है बडी खबर
100 साल के सफर में गांधी आश्रम की वजह से न जाने कितने परिवारों की रोज़ी रोटी चली होगी लेकिन अब हालात ऐसे हालात हुए तो ज़िम्मेदार कौन है। श्री गांधी आश्रम को लेकर अगर सरकार संजीदा है तो फिर ऐसी तस्वीर क्यों ? जब सीएम योगी के ज़िले में ऐसी तस्वीर निकल कर सामने आई है तो फिर यूपी के बाकी ज़िलों में क्या होगी। पड़ताल में एक बात तो साफ हुई कि अगर वक्त रहते सीएम तक ये बात नहीं पहुंची या सीएम ने कोई मदद नहीं की तो 100 साल की उम्र में रोज़गार देने वाला गोलघर का श्री गांधी आश्रम हमेशा के लिए बंद हो जाएगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।