होम योगी सरकार के निशाने पर गाजीपुर में बाहुबली का गजल होटल
योगी सरकार के निशाने पर गाजीपुर में बाहुबली का गजल होटल
मुख्तार अंसारी गैंग पर पुलिस की कार्यवाही जारी। लखनऊ पुलिस ने मुख्तार के करीबियों के 42 ठिकानों पर की छापेमारी। गोमतीनगर, विभूतिखण्ड, गोमतीनगर विस्तार, चौक, वजीरगंज, आशियाना, कृष्णानगर में हुई छापेमारी। मुख्तार अंसारी के करीबी अभिषेक सिंह बाबू पर हुई कार्यवाही, पुलिस ने तलाशी के दौरान फ्लैट से एक पिस्टल और कारतूस जब्त की साथ ही अभिषेक सहित उसके साथियों को गिरफ्तार किया।
राजधानी मे इन करीबियो पर गिरी गाज
मुख्तार के करीबियों में शामिल खान मुबारक पर पुलिस ने कसा शिकंजा। पुलिस ने यहां से शहजादे सहित कई लोगो को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस मुख्तार सहित अन्य माफियाओ के करीबियों की संपत्तियों को लेकर भी पड़ताल कर रही है।कृष्णनागर और आलमबाग पुलिस ने अंसारी के करीबी आसिफ खान के आवास पर भी छापेमारी की। 42 जगहो पर हुई इस कार्यवाही में कई लोगो को पुलिस ने हिरासत में लिया।
अफसर मौन और कडी कार्रवाई व छापेमारी भी संभावित
हालांकि कितने और कौन लोग पकडे गये है इस बावत डीजी कानून समेत कोई भी बडा अफसर तत्काल कुछ भी बताने से परहेज कर रहा है. कारवाई पूर्वांचल के भी कई जिलो मे और भी रेड होने की तैयारी पुलिस गंभीरता से कर रही है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।