होम महाराष्ट्र: CM उद्धव ठाकरे और शरद पवार को आयकर विभाग ने भेजा नोटिस

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Sep 22, 2020 09:14 PM

महाराष्ट्र: CM उद्धव ठाकरे और शरद पवार को आयकर विभाग ने भेजा नोटिस

महाराष्ट्र: CM उद्धव ठाकरे और शरद पवार को आयकर विभाग ने भेजा नोटिस

महाराष्ट्र: CM उद्धव ठाकरे और शरद पवार को आयकर विभाग ने भेजा नोटिस

 महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार को एक के बाद एक नई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को आयकर विभाग ने नोटिस भेजा है। नोटिस मिलने के बाद राकांपा प्रमुख शरद पवार ने मजाकिया अंदाज में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कुछ लोगों को नोटिस भेजा है, क्योंकि वे लोग कुछ लोगों से प्यार करते हैं।

गौरतलब है कि संसद का मानसून सत्र जारी है, कृषि विधेयकों को लेकर विपक्ष और केंद्र सरकार में पहले से ही तनातनी का माहौल है। ऐसे में आयकर विभाग का नोटिस मिलने पर शरद पवार ने केंद्र को निशाने पर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग ने पवार, उनकी बेटी सुप्रिया सुले, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उनके बेटे व पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे को नोटिस भेजा है।

मोदी सरकार पर कसा तंज

बात दें कि वर्तमान में कई मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और महाराष्ट्र सरकार के बीच बयानबाजी जारी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राकांपा प्रमुख शरद पवार और सीएम ठाकरे को यह नोटिस बीते विधानसभा चुनाव में दिए गए एफिडेविट को लेकर भेजे गए हैं। बुधवार को पवार ने कहा कि मुझे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से नोटिस मिला है। अच्छी बात है कि सभी सांसदो में से सिर्फ हमें ही नोटिस मिला है। कुछ लोगों को हमसे अधिक प्रेम है इसलिए उन्होंने हमें चुना है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)