होम कमजोर मांग से Gold वायदा कीमतों में नरमी
कमजोर मांग से Gold वायदा कीमतों में नरमी
कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने जमा सौदों की कटान की जिससे वायदा बाजार में मंगलवार को सोना ०.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,334 रुपये प्रति 10ग्राम रह गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने में डिलीवरी सोना अनुबंध की कीमत 137 रुपये यानी 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5०,334 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इससे 7,943 लॉट के लिये कारोबार हुआ।
दिसंबर महीने में डिलीवरी सोना अनुबंध की कीमत 185 रुपये यानी 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,455 रुपये प्रति 10ग्राम रह गई। इससे 10,051 लॉट के लिये कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,905.70 डॉलर प्रति अौंस रह गया। ()
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।