होम सीकर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा चार हजार के पास, एक की मृत्यु
सीकर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा चार हजार के पास, एक की मृत्यु
जिले में सोमवार को 22 व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए । जयपुर में उपचाराधीन कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। वहीं पूर्व संक्रमित नौ व्यक्ति स्वस्थ होकर घर पहुंचे हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढकर 3942 हो गई है। इनमें से 3203 स्वस्थ हो चुके है, जबकि 711 व्यक्ति उपचाराधीन है। उन्होंने बताया कि बुधवार को सीकर शहर में आठ, खण्डेला, लक्ष्मणगढ और नीमकाथाना ब्लॉक में एक-एक, पिपराली ब्लाक में पांच और दांता ब्लॉक में छह नए कोरोना संक्रमित पाए गए है।
उन्होंने बताया कि 13 सितम्बर को कोरोना से संक्रमित जयपुर में उपचाराधीन सीकर शहर के वार्ड 32 के बुजुर्ग की मृत्यु हो गई । जिले में कोरोना वायरस से अब तक 28 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।