होम नोएडा में फिल्म सिटी बनाने को लेकर शुरू हुई तैयारी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 21, 2020 09:44 PM

नोएडा में फिल्म सिटी बनाने को लेकर शुरू हुई तैयारी

नोएडा में फिल्म सिटी बनाने को लेकर शुरू हुई तैयारी

नोएडा में फिल्म सिटी बनाने को लेकर शुरू हुई तैयारी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नोएडा में फिल्म सिटी बनाने का एलान के बाद नोएडा प्राधिकरण ने उसको लेकर तैयारी भी शुरू कर दी है. इसके लिए नोएडा में जगह चिन्हित करने का काम भी शुरू हो गया है और जो जगह कम पड़ेगी उसके लिए खरीदने की तैयारी भी.

करीब 500 एकड़ में बसेगी फिल्म सिटी
नोएडा में फिल्म सिटी बनाने को लेकर जो रूपरेखा तैयार की गई है, उसके मुताबिक यह फिल्म सिटी करीबन 500 एकड़ में बनेगी. फिलहाल इस 500 एकड़ में से करीब 200 एकड़ जमीन नोएडा प्राधिकरण के पास पहले से ही मौजूद है, जबकि 300 एकड़ जमीन को सरकार खरीदेगी. जमीन खरीदने का काम भी जल्द शुरू होगा, जिससे कि नोएडा में फिल्म सिटी बनाने का काम जल्द से जल्द शुरू किया जा सके.

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे के किनारे बसेगी फिल्म सिटी
सामने आ रही जानकारी के मुताबिक 500 एकड़ में बनने वाली फिल्म सिटी नोएडा के सेक्टर 162, 164, 165, 166 में बनकर तैयार होगी. यह सेक्टर नोएडा ग्रेटर नोएडा के किनारे बसे हुए हैं और राजधानी दिल्ली से भी ज्यादा दूर नहीं है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)