होम कभी एक तस्वीर से तन गई थी पीएम मोदी और नीतीश के बीच तलवारें, अब हुए मुरीद

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 21, 2020 09:39 PM

कभी एक तस्वीर से तन गई थी पीएम मोदी और नीतीश के बीच तलवारें, अब हुए मुरीद

कभी एक तस्वीर से तन गई थी पीएम मोदी और नीतीश के बीच तलवारें, अब हुए मुरीद

कभी एक तस्वीर से तन गई थी पीएम मोदी और नीतीश के बीच तलवारें, अब हुए मुरीद

 कभी नरेंद्र मोदी की तस्वीर से नीतीश को थी राजनीतिक नफरत, आज उन्हीं की तस्वीर लगाकर मांग रहे वोट. ये हम नहीं कह रहे पटना की सड़कों पर लगी तस्वीरें कह रही हैं. कभी मोदी के चेहरे से इतनी हो गई थी नफरत आज उनके नाम जप रहे नीतीश. ये हम नहीं कह रहे, पटना की सड़कों पर लगी तस्वीरें कह रही हैं. कभी नरेंद्र मोदी के सामने से थाली खींचने वाले नीतीश, आज हो गये हैं उनके मुरीद. ये भी हम नहीं कह रहे, पटना की सड़कों पर लगी तस्वीरें ही कह रही हैं.

 

दरअसल, पिछले कुछ समय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सरकारी योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास के दौरान पीएम मोदी और सीएम नीतीश एक दूसरे से जुड़ते हैं. इसी दौरान पीएम मोदी सीएम नीतीश की दिल खोलकर तारीफ भी करते हैं. जदयू पीएम मोदी के इन्हीं बयानों को भुनाने में लगा है. पटना की सड़कों पर पार्टी की ओर से लगाये पोस्टर में पीएम मोदी के बयान को कोट करते हुए लिखा गया है कि 'नीतीश जी जैसे सहयोगी हों तो कुछ भी संभव है', 'आधुनिक बिहार को गढ़ने में नीतीश जी की अहम भूमिका है'.

 

जब इसी मामले पर हमने भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद से बात की तो उन्होंने कहा कि आज की तारीख में बीजेपी और एनडीए गठबंधन बिहार के भविष्य की बात कर रही है और हमने स्लोगन दिया है 'जन जन की यहीं पुकार आत्मनिर्भर बिहार'. हम भूतकाल की बीती हुई बातों को छोड़कर आगे बढ़ना चाहते हैं. बिहार की 13 करोड़ जनता के साथ हम बिहार के भविष्य के लिए काम करना चाहते हैं.

 

हालांकि जब हमने इसी मुद्दे पर राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी से बात की तो उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सांप और नेवले की लड़ाई को पाटने के लिए यह पोस्टर लगाया गया है. उन्होंने आगे कहा कि नीतीश जी और नरेंद्र मोदी जी की शुरू से ही तल्खी रही है. नरेंद्र मोदी जी के कारण ही नीतीश जी ने खाने का पत्तल आगे से खींच लिया था. अब जदयू को यह डर सता रहा है कि नरेंद्र मोदी जी इसका बदला लेने को तैयार हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)