होम जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग के CRPF कैंप में आतंकी ने लॉन्च किया ग्रेनेड, कोई हताहत नहीं

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Sep 21, 2020 09:34 PM

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग के CRPF कैंप में आतंकी ने लॉन्च किया ग्रेनेड, कोई हताहत नहीं

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग के CRPF कैंप में आतंकी ने लॉन्च किया ग्रेनेड, कोई हताहत नहीं

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग के CRPF कैंप में आतंकी ने लॉन्च किया ग्रेनेड, कोई हताहत नहीं

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के अनंतनाग (Anantnag) के बिजबेहारा (Bijbehera) में एक अज्ञात आतंकवादी ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (Central Reserve Police Force) के शिविर पर एक यूबीजीएल ग्रेनेड (UBGL Grenade) लॉन्च कर दिया. इस हमले में किसी को कोई नुकसान या चोट की सूचना नहीं मिली है. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है. इसके साथ ही आस-पास के इलाकों में आतंकियों की तलाश भी शुरू कर दी है. ये आतंकी किस संगठन से जुड़ा हुआ था फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिली है.

वहीं जम्मू-कश्मीर के बडगाम (Budgam) जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार को हुई मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया. पुलिस ने बताया कि मध्य कश्मीर के चरार-ए-शरीफ के नवाद इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया गया. अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबल जब इलाके की तलाशी ले रहे थे तो आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया. सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)