होम बीजेपी सासंद ने बॉलीवुड फिल्मों पर फोड़ा लव जिहाद का ठीकरा
बीजेपी सासंद ने बॉलीवुड फिल्मों पर फोड़ा लव जिहाद का ठीकरा
लव जिहाद को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. इसमें अब बॉलीवुड का एंगल भी जुड़ गया है. कन्नौज से सांसद सुब्रत पाठक ने सोमवार को कहा कि आज बॉलीवुड में जिस तरीके से फिल्में आ रही हैं उसी का कारण है कि समाज में लव जिहाद बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में जिस प्रकार अभिनेता और अभिनेत्री विवाह करते है इससे समाज में गलत संदेश जाता है और आज का युवा भी उसी तरह गैर धर्म विवाह करता है.
धर्मांतरण को लेकर कानून बनना चाहिए
सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि इस पर रोक लगनी चाहिए. धर्मांतरण को लेकर कानून बनना चाहिए. अब तक जितनी भी शादी इस तरीके की हुई हैं, अगर उसमें लड़की के माता-पिता सहमत नहीं है तो उन्हें अवैध घोषित किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि लव जिहाद करवाने में आज बड़ी ताकतें लगी हुई हैं और जानबूझकर नाम बदलकर लड़कियों को फंसाया जा रहा है लिहाजा अब कानून लाना जरूरी हो गया है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।