होम अब अशोक खेमका ने पूछा: आढ़तियों को क्यों मिलता है हर साल दो हजार करोड़ कमीशन

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Sep 13, 2020 08:05 PM

अब अशोक खेमका ने पूछा: आढ़तियों को क्यों मिलता है हर साल दो हजार करोड़ कमीशन

अब अशोक खेमका ने पूछा: आढ़तियों को क्यों मिलता है हर साल दो हजार करोड़ कमीशन

अब अशोक खेमका ने पूछा: आढ़तियों को क्यों मिलता है हर साल दो हजार करोड़ कमीशन

हरियाणा के चर्चित आईएएस अशोक खेमका ने एक बार फिर से अपने ट्वीट के माध्यम से सरकारी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। अशोक खेमका ने हरियाणा सरकार द्वारा हर साल आढ़तियों को दिए जाने वाले कमीशन का मुद्दा उठाया है। खेमका ने परोक्ष रूप से इसे सिस्टम की खामी बताते हुए सीधी अदायगी को किसानों के हित में करार दिया है।

अशोक खेमका ने रविवार को एक ट्वीट करके आढ़तियों को हर साल मिलने वाले दो करोड़ रुपए के कमीशन पर सवाल खड़े किए हैं। यह विवाद हर साल गेहूं व धान की सीजन में होता है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि पंजाब व हरिायाणा में धान एवं गेहूं की सरकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य खरीद पर आढ़तियों को एक साल में लगभग दो हजार करोड़ कमीशन सरकारी खजाने से मिलता है। और किसानों को सीधे भुगतान नहीं, बल्कि आढ़तियों के मार्फत किया जाता है। कुछ बातें समझ से परे होती हैं।

हरियाणा में इस समय करीब 35 लाख लोग कृषि से जुड़े हुए हैं। हरियाणा सरकार द्वारा हर साल गेहूं व धान के सीजन में किसानों को अदा की जाने वाली कुल धनराशि का ढाई प्रतिशत आढ़ती को आढ़त के रूप में दिया जाता है। इस बीच आईएएस अशोक खेमका ने इस कमीशन प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)