होम अब केंद्र सरकार पास करना चाहती है कीटनाशक प्रबंधन विधेयक
अब केंद्र सरकार पास करना चाहती है कीटनाशक प्रबंधन विधेयक
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये सरकार लगातार किसानों के हितों की बलि लेकर कुछ चहेती कंपनियों को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के खिलाफ तीन-तीन अध्यादेश पारित करने के बाद अब सरकार संसद में कीटनाशक प्रबंधन विधेयक (पेस्टीसाइड्समैनेजमेंट बिल- 2020) लाकर फिर से किसानों और छोटे बिजनेसमैन को बर्बाद करने की कोशिश कर रही है।
कुमारी सैलजा ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि सोमवार से शुरू होने वाले संसद के सत्र में इस बिल को पास करवाने की कोशिश कर रही है, लेकिन इस बिल पर न तो पहले किसानों से बात की गई और न ही किसान संगठनों से। किसान इस देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है लेकिन किसानों से संबंधित फैसले लेने से पहले राजनीतिक दलों से भी बातचीत नहीं की जा रही। इसलिए सरकार की मंशा पर सवाल उठते हैं।
सैलजा ने कहा कि 2018 में बनी अशोक दलवई कमेटी ने घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देने और एग्रीप्रोडक्टस के निर्यात को बढावा देने की जो सिफारिश की थी, वो इस बिल से पूरी तरह से गायब है और उसकी जगह आयात को बढ़ावा मिलता दिखाई दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कपास की फसल में इस्तेमाल होने वाला आयातितकीटनाशक कुछ वक्त पहले तक 10 हज़ार रुपये प्रति किलो तक किसानों को मिलता था, लेकिन देश में उत्पादन होने के साथ ही ये गिरकर 3500 रुपये प्रति किलो तक हो गया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।