होम यूपी में विशेष सुरक्षा बल का गठन, खास अधिकारों और पावर से लैस होंगे जवान

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 13, 2020 07:58 PM

यूपी में विशेष सुरक्षा बल का गठन, खास अधिकारों और पावर से लैस होंगे जवान

यूपी में विशेष सुरक्षा बल का गठन, खास अधिकारों और पावर से लैस होंगे जवान

यूपी में विशेष सुरक्षा बल का गठन, खास अधिकारों और पावर से लैस होंगे जवान

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में विशेष सुरक्षा बल के गठन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है. इसके साथ ही अब नियमावली बनाने की कार्रवाई भी तेज हो गई है. एयरपोर्ट, मेट्रो, कोर्ट समेत तमाम महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा में तैनात होने वाली यूपी एसएसएफ को वो सारे अधिकार होंगे जो सीआईएसफ को मिले हैं. यूपी एसएसएफ एफआईआर भी दर्ज करेगी, तलाशी भी लेगी और गिरफ्तार भी करेगी.

 

यूपी एसएसएफ में 9919 जवान होंगे
अदालतों की सुरक्षा को लेकर विशेष बल गठन करने के हाईकोर्ट के आदेश के बाद शुरू हुर्इ उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स के गठन का खाका खींचा जा रहा है. यूपी एसएसएफ में 9919 जवान होंगे. जिसकी पांच बटालियन होंगी. लखनऊ में मुख्यालय होगा. डीजीपी के अधीन एडीजी स्तर का अधिकारी यूपी एसएसएफ का चीफ होगा.

 

1747 करोड़ का खर्च आएगा
प्रदेश में यूपी एसएसएफ की 5 बटालियन गठित होंगी लेकिन इसकी शुरुआत पीएसी के जवानों से की जाएगी. आने वाले वक्त में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड इस स्पेशल फोर्स के लिए भी भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा. एक साल में यूपी एसएसएफ पर 1747 करोड़ का खर्च आएगा.

 

तलाशी लेने, गिरफ्तार करने का अधिकार
अधिकारों की बात करें तो सीआईएसएफ की तर्ज पर यूपी एसएसएफ को भी तलाशी लेने, गिरफ्तार करने, हिरासत में लेकर पूछताछ करने के अधिकार होंगे. इतना ही नहीं आने वाले वक्त में यूपी एसएसएफ को थाने का पावर दिया जाएगा जिससे वो कानूनी प्रक्रिया का भी पालन कर सके.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)