होम देश में 47 लाख के करीब पहुंचे कोरोना के मरीज, 77 हजार से ज्यादा की हुई मौत

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 12, 2020 08:46 PM

देश में 47 लाख के करीब पहुंचे कोरोना के मरीज, 77 हजार से ज्यादा की हुई मौत

देश में 47 लाख के करीब पहुंचे कोरोना के मरीज, 77 हजार से ज्यादा की हुई मौत

देश में 47 लाख के करीब पहुंचे कोरोना के मरीज, 77 हजार से ज्यादा की हुई मौत

देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल देखने को मिला। यह दूसरा दिन है जब एक दिन में एक लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। शनिवार को शाम सात बजे तक पिछले एक दिन में 1,06,050 नए मामले सामने आए। इन नए मामलों के साथ देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 46.93 लाख से अधिक हो गई है। लेकिन राहत की बात यह है कि बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। आंकड़े के अनुसार अब तक 36.52 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार शाम सात बजे तक अद्यतन आंकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1,281 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 77,794 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 46,93,8275 हो गए हैं, जिनमें से 9,62,786 लोगों का उपचार चल रहा है और 36,52,595 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। मंत्रालय के अनुसार मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 77.77 फीसदी से अधिक हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.66 फीसदी है। वहीं 20.56 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। देश में कोरोना मृत्यु दर वैश्विक औसत से भी कम है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)