होम BJP को मॉनसून सत्र में सरकार पर विपक्ष के हमलों को नाकाम कर पाने का भरोसा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 12, 2020 08:40 PM

BJP को मॉनसून सत्र में सरकार पर विपक्ष के हमलों को नाकाम कर पाने का भरोसा

BJP को मॉनसून सत्र में सरकार पर विपक्ष के हमलों को नाकाम कर पाने का भरोसा

BJP को मॉनसून सत्र में सरकार पर विपक्ष के हमलों को नाकाम कर पाने का भरोसा

संसद के मॉनसून सत्र (Monsoon Session) से पहले सत्तारूढ़ भाजपा नीत राजग (BJP led NDA) को भरोसा है कि वह चीन के साथ सीमा विवाद (Border conflict with China) और कोविड-19 महामारी (COVID-19 Pandemic) से निपटने के सरकार के तरीके जैसे विषयों पर विपक्ष के संभावित हमलों की धार कुंद कर सकेगा और उसे लगता है कि चर्चाओं में विपक्षी दलों (Opposition Parties) के बीच विभाजन साफ दिख सकता है. भाजपा के सूत्रों ने इशारा किया कि सीमा पर तनाव के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा मोदी सरकार पर किये गये हमलों को किस तरह दूसरे विपक्षी दलों से बहुत कम समर्थन मिला है.

भाजपा (BJP) के एक नेता ने कहा, ''सरकार ने जिस तरह सीमा पर देश के हितों की रक्षा की है, वह सभी के सामने है. हमें विश्वास है कि इस मुद्दे पर किसी भी चर्चा के दौरान कांग्रेस (Congress) अलग-थलग पड़ जाएगी.'' उन्होंने दावा किया कि अधिकतर गैर-राजग दलों ने इस मुद्दे पर मोदी सरकार (Modi Government) का समर्थन किया है. कांग्रेस के 23 नेताओं द्वारा पार्टी संगठन में बदलाव की मांग करते हुए लिखे गये पत्र का जिक्र करते हुए भाजपा के एक नेता (BJP Leader) ने दावा किया कि कांग्रेस में असहज स्थिति संसद (Parliament) में सामने आ सकती है

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)