होम कश्मीर में आतंकियों की साजिश फिर नाकाम,

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Sep 12, 2020 08:16 PM

कश्मीर में आतंकियों की साजिश फिर नाकाम,

कश्मीर में आतंकियों की साजिश फिर नाकाम,

कश्मीर में आतंकियों की साजिश फिर नाकाम,

सुरक्षाबलों ने जम्मू कश्मीर(Jammu kashmir) के जिला पुंंछ (poonch) के मेंढर सेक्टर में भारी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद बरामद किए हैं. हथियारों के साथ आतंकी संगठनों के लिए काम करने वाले दो ओवरग्राउंड वर्करों ओजी डब्ल्यू को भी गिरफ्तार किया है.

एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से मिली सूचना के बाद पुलिस के एसओजी जवानों के साथ उन्होंने हथियारों की खेप लेकर भारतीय सीमा में घुसे आतंकवादियों की तलाश शुरू की. मेंढर सेक्टर में तलाशी लेने पर उन्होंने दो संदिग्ध लोगों को पकड़ा.

तलाशी के दौरान उनके ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार, गोलाबारूद व अन्य सामग्री बरामद हुई. हथियारों के जखीरे से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आतंकी संगठन किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे.

बरामद किए गए हथियारों में तीन चीनी पिस्तौल, छह चीनी मैगजीन, पिस्तौल के 70 राउंड, 11 हैंड ग्रेनेड, एक वायरलेस सेट, दो बेटरी, दो झंडे, एक मोबाइल फोन, एक चार्जर, एक पैन ड्राइव और आइईडी बनाने के काम में आने वाली सामग्री शामिल है. गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)