होम देश को लगा महंगाई का तड़का, टमाटर गुस्से से हुआ लाल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 12, 2020 07:55 PM

देश को लगा महंगाई का तड़का, टमाटर गुस्से से हुआ लाल

देश को लगा महंगाई का तड़का, टमाटर गुस्से से हुआ लाल

देश को लगा महंगाई का तड़का, टमाटर गुस्से से हुआ लाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में टमाटर का खुदरा दाम 80 से 85 रुपये प्रति किलोग्राम की ऊंचाई पर पहुंच गया है. निजी व्यापारियों के अनुसार उत्पादक क्षेत्रों से आपूर्ति कम रहने की वजह से टमाटर महंगा हो रहा है. टमाटर के दाम जून से मजबूत बने हुए हैं. पिछले कुछ सप्ताह के दौरान टमाटर के दाम किस्म के हिसाब से 50 से 60 रुपये किलो पर चल रहे हैं.

व्यापारियों ने बताया कि उत्पादक क्षेत्रों से नई फसल की आवक कम रहने की वजह से इस सप्ताह टमाटर के दाम चढ़ गए हैं. शनिवार को दिल्ली में गुणवत्ता विभिन्न इलाकों के हिसाब से टमाटर 80 से 85 रुपये किलो बिक रहा था. हालांकि, सरकारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में टमाटर का खुदरा दाम 60 रुपये किलो है. मदर डेयरी के सफल आउटलेट पर टमाटर 78 रुपये किलो बिक रहा है.

ई-कॉमर्स कंपनी ग्रोफर्स टमाटर 74 से 75 रुपये किलो बिग बास्केट 60 रुपये किलो बेच रही है. एशिया की सबसे बड़ी थोक फल एवं सब्जी मंडी आजादपुर में टमाटर का दाम 40 से 60 रुपये किलो चल रहा है. आजादपुर मंडी के पीपीए टोमैटो एसोसिशन के अशोक कौशिक ने कहा कि उत्पादक क्षेत्रों से कम आपूर्ति की खबरों से टमाटर के दाम चढ़ रहे हैं.

विशेषज्ञों का कहना है कि लॉकडाउन के चरण में किसानों को टमाटर एक-दो रुपये किलो के भाव पर बेचना पड़ा था. कौशिक ने कहा कि फसल को हुए नुकसान तथा बारिश की वजह से अड़चनों से नई फसल की आवक प्रभावित हुई है. उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, पंजाब, तमिलनाडु, केरल, जम्मू-कश्मीर अरुणाचल प्रदेश में इस बार टमाटर का उत्पादन प्रभावित हुआ है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार देश में टमाटर का सालाना उत्पादन 1.97 करोड़ टन खपत 1.51 करोड़ टन की 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)