होम राजस्थान: मुख्यमंत्री ने किया एलान- ऑफलाइन मोड में होंगे फाइनल ईयर एग्जाम
राजस्थान: मुख्यमंत्री ने किया एलान- ऑफलाइन मोड में होंगे फाइनल ईयर एग्जाम
राजस्थान के चीफ मिनिस्टर ने यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स के लिए बड़ी घोषणा करते हुए यह साफ किया है कि इस साल के फाइनल ईयर के एग्जाम ऑफलाइन मोड में होंगे. यानी परीक्षा के लिए ट्रेडिशनल पेन-पेपर मोड अपनाया जाएगा. कोविड के चलते परीक्षाओं को लेकर स्टूडेंट्स के मन में कई प्रकार की शंका थी जिसे मुख्यमंत्री ने दूर कर दिया है. यही नहीं उन्होंने यह भी कहा है कि परीक्षा के दौरान यूजीसी द्वारा जारी सभी गाइडलाइंस फॉलो की जाएंगी. फाइनल ईयर की परीक्षाओं को लेकर और कोविड के दौरान स्टूडेंट्स की सेफ्टी को लेकर यूजीसी ने जो भी निर्देश दिए हैं, उन्हें माना जाएगा.
राज्य सरकार ने यह भी सहूलियत दी है कि अगर कोविड के कारण कुछ स्टूडेंट्स इन परीक्षाओं में उपस्थित नहीं हो पाते हैं तो उनके लिए बाद में अलग से स्पेशल एग्जाम कराए जाएंगे. दरअसल वर्तमान माहौल में बहुत से स्टूडेंट्स ऐसी जगहों से भी हो सकते हैं जो कंटेंटमेंट जोन के अंतर्गत आती हैं. ऐसी जगहों के स्टूडेंट्स के लिए अलग से बाद में परीक्षा आयोजित की जाएगी. इंफेक्शन के रिस्क को मिनिमाइज करने के लिए सभी छोटी-बड़ी बातों का ध्यान रखा जाएगा.
फाइनल ईयर परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में कराने का निर्णय एक हाई लेवल की मीटिंग में लिया गया जो मुख्यमंत्री आवास पर हुई और जिसमें और भी बहुत से अधिकारियों ने भाग लिया. मीटिंग के बाद सीएम ने यह भी कहा कि राज्य का हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट इस बारे में विस्तृत गाइडलाइंस बाद में जारी करेगा.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।