होम कांग्रेस संगठन में फेरबदलः महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में बदले जाएंगे प्रदेश अध्यक्ष

समाचारखेल Alert Star Digital Team Sep 12, 2020 08:12 PM

कांग्रेस संगठन में फेरबदलः महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में बदले जाएंगे प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस संगठन में फेरबदलः महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में बदले जाएंगे प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस संगठन में फेरबदलः महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में बदले जाएंगे प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने पार्टी संगठन में सिलसिला शुरू किया उसके आगे भी जारी रहने के संकेत हैं। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र सहित तमाम दूसरे राज्यों में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों को बदलने की कवायत पार्टी में शुरू हो गयी है, लेकिन इसकी औपचारिक घोषणा सोनिया गांधी के स्वदेश लौटने के बाद होने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी अपने स्वास्थ्य सम्बन्धी परीक्षणों के लिए अमेरिका रवाना हो रही हैं, जिसके कारण पार्टी में किये जाने वाले बदलावों को थोड़े समय के लिए विराम दे दिया गया है। इधर राज्य सभा में नेता विपक्ष ग़ुलाम नबी आज़ाद को बदल कर उनके स्थान पर मल्लिकार्जुन खड़गे को नया नेता विपक्ष बनाने को लेकर मंथन जारी है।

हालांकि राज्य सभा में उप - नेता आनंद शर्मा भी इस दौड़ में शामिल हैं , लेकिन जिस तरह 23 नेताओं द्वारा सोनिया गाँधी को पत्र लिखा गया उस पर हस्ताक्षर करने वालों में आनंद शर्मा भी शामिल थे। पार्टी के उच्चपदस्थ सूत्रों ने दवा किया कि सोनिया और राहुल आनंद शर्मा के स्थान पर मल्लिकार्जुन खड़गे को यह ज़िम्मेदारी सौंपने के पक्ष में हैं।

इसके अलावा अनेक राज्यों की प्रदेश इकाइयों में भी भारी बदलाव किये जाने हैं जिसका खाका तैयार किया जा रहा है ताकि जब सोनिया गाँधी स्वदेश लौटें तब पूरी तस्वीर उनके सामने हो और वे तत्काल फैसला ले सकें। सोनिया गांधी जिस टीम को तैयार कर रही हैं उस टीम को राहुल की सहमति भी प्राप्त है।

कल जो बदलाव किये गए उन बदलावों की घोषणा सोनिया और राहुल के बीस हुए परामर्श के बाद हुई। यही कारण है कि बदलाव की सूची में राहुल समर्थक युवाओं को भरपूर जगह मिल सकी है। रणदीप सुरजेवाला, जितिन प्रसाद, माणिक टैगोर, गौरव गोगोई, जीतेन्द्र सिंह, राजीव शुक्ल, विवेक बंसल, मनीष चतरथ जैसे नाम शामिल हैं। दूसरी ओर मनीष तिवारी, ग़ुलाम नबी आज़ाद सहित दूसरे नेताओं को जो नेतृत्व की आलोचना को लेकर मुखर हो रहे थे किनारे कर दिया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)