होम NMAT 2020 परीक्षा का शेड्यूल घोषित, यहां जानें विस्तार से

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 12, 2020 08:01 PM

NMAT 2020 परीक्षा का शेड्यूल घोषित, यहां जानें विस्तार से

NMAT 2020 परीक्षा का शेड्यूल घोषित, यहां जानें विस्तार से

NMAT 2020 परीक्षा का शेड्यूल घोषित, यहां जानें विस्तार से

NMAT 2020 Exam Schedule Released: ग्रेजुएट मैनेजमेंट एडमिशन काउंसिल ने एनएमएटी परीक्षा 2020 का शेड्यूल घोषित कर दिया है. इस साल के इस एमबीए एंट्रेंस एग्जाम को जो भी कैंडिडेट्स दे रहे हों, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम शेड्यूल डिटेल में देख सकते हैं. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता है - nmat.org. इस बार के एग्जाम शेड्यूल की खासियत यह है कि इस बार कैंडिडेट्स को एग्जाम विंडो 88 दिनों के लिए खुली मिलेगी. इसकी शुरुआत होगी 04 नवंबर 2020 से. एनएमएटी परीक्षा 2020 के लिए रजिस्ट्रेशन 14 सितंबर से आरंभ होंगे. रजिस्ट्रेशन कराने के लिए भी कैंडिडेट्स को nmat.org पर जाना होगा.

आपकी जानकारी के लिए बता दें एनएमएटी का पूरा नाम एनएमआईएमएस है, जिसका फुल फॉर्म है नारसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट. यह परीक्षा एमबीए कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित होती है और एक नेशनल लेवल की परीक्षा है. इसका स्कोर 30 संस्थान स्वीकार करते हैं. इस बार कैंडिडेट्स को यह सुविधा दी जा रही है कि वे चाहें तो टेस्ट सेंटर आकर परीक्षा दें या अपने घरों से ही ऑनलाइन मोड में परीक्षा दें. 04 नवंबर से आरंभ होने वाली यह परीक्षा 30 जनवरी 2021 तक चलेगी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)