होम अब इस देश में बढ़ी TikTok की मुश्किल, पीएम ने दी ये चेतावनी

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Sep 10, 2020 10:35 PM

अब इस देश में बढ़ी TikTok की मुश्किल, पीएम ने दी ये चेतावनी

अब इस देश में बढ़ी TikTok की मुश्किल, पीएम ने दी ये चेतावनी

अब इस देश में बढ़ी TikTok की मुश्किल, पीएम ने दी ये चेतावनी

भारत में टिकटॉक (Tiktok) बैन हो चुका है। चाइनीज कंपनी का यह एप भारत में जितना पॉपुलर हुआ, उतना ही विवादित भी रहा। टिकटॉक पर अब ये विवाद आस्ट्रेलिया में भी भारी पड़ने वाले हैं। दरअसल, टिकटॉक पर एक व्यक्ति ने आत्महत्या के प्रयास के कुछ वीडियोज डाल दिए थे। टिकटॉक पर ये वीडियो वायरल हुए तो आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन को सामने आना पड़ा।

मॉरिसन ने इन वीडियोज पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा है, सोशल मीडिया कंपनियों को सामाजिक जिम्मेदारी भी समझनी पड़ेगी। इसके बाद टिकटॉक ने कहा कि वह ऐसे यूजर्स को बैन करने पर काम कर रहा है, जिन्होंने ऐसे वीडियोज को फैलाया और साथ ही ऐसे वीडियोज को रोकेगा।

मॉरिसन ने कहा, उन सोशल मीडिया कंपनियों को मेरा संदेश है। हां, आपके उत्पाद दुनिया को बदल रहे हैं, लेकिन इसके साथ एक बड़ी जिम्मेदारी आती है और आपको जवाबदेह होने की जरूरत है। आपको यह सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होने की जरूरत है कि आपका उत्पाद आस्ट्रेलियाई लोगों को नुकसान न पहुंचाए और मेरी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि हम आपको इसका हिसाब देने के लिए सब कुछ करें।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)