होम गहलोत सरकार पर भाजपा का हमला
गहलोत सरकार पर भाजपा का हमला
राजस्थान की गहलोत सरकार पर हल्ला बोलते हुए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया और राजेंद्र राठौड ने ट्विटर के जरिये राजस्थान की गहलोत सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जमकर हमला बोला।
पूनिया ने लिखा कि कोरोना त्रासदी से भयंकर आर्थिक बोझ में दबे आमजन, व्यापारी, किसान को बिजली का करंट देकर क्यों मार रहे हो जादूगर। आपके निर्णयों से त्रस्त जनता पूछ रही है आपकी सरकार से 'कब होगा न्याय'। दूसरी ओर, विधानसभा में भाजपा के उपनेता राजेंद्र राठौड़ ने ट्विटर पर लिखा कि विधानसभा चुनाव के दौरान 'अब होगा न्याय' का नारा देने वाली कांग्रेस आज 20 माह बाद भी हर मोर्चे पर विफल ही साबित हो रही है। अब कांग्रेस सरकार से त्रस्त प्रदेश का हर नागरिक चीख-चीख कर पूछ रहा है कि 'कब होगा न्याय' ?
टिड्डी दलों के हमले से किसानों की फसलें पूरी तरह चैपट हो गई और कांग्रेस सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। टिड्डी हमलों के आतंक का दंश झेलने वाला हर किसान आर्थिक सहायता को लेकर सरकार से पूछ रहा है 'कब होगा न्याय'? राठौड़ ने लिखा कि कांग्रेस सरकार का जन घोषणा पत्र में बिजली दरों में बढ़ोतरी नहीं करने का वादा गलत साबित हुआ है।
कोरोना में आर्थिक संकट से जूझ रहे आमजन को राहत देने की बजाय बिजली का करंट देने वाली सरकार जवाब दें। राजस्थान में बजरी माफियाओं के आतंक के सामने पुलिस लाचार नजर आ रही है। बजरी माफिया बेखौफ होकर पुलिस व खान विभाग को खुली चुनौती दे रहे हैं। डम्पर व ट्रेक्टर से आम जनता को कुचला जा रहा है और सरकार खामोश है।
कांग्रेस सरकार का जन घोषणा पत्र में बिजली दरों में बढ़ोतरी नहीं करने का वादा कपोल कल्पित साबित हुआ है। आर्थिक संकट से जूझ रहे आमजन को राहत देने की बजाय बिजली का करंट देने वाली सरकार जवाब दें, 'कब होगा न्याय' ? राजस्थान में बजरी माफियाओं के आतंक के सामने पुलिस लाचार नजर आ रही है। बजरी माफिया बेखौफ होकर पुलिस व खान विभाग को खुली चुनौती दे रहे हैं। डम्पर व ट्रेक्टर से आम जनता को कुचला जा रहा है और सरकार खामोश है। 'कब होगा न्याय' ?
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।