होम दिल्ली मेट्रो कल से चलेगी, यात्रा से पहले जान लीजिये ये नए नियम
दिल्ली मेट्रो कल से चलेगी, यात्रा से पहले जान लीजिये ये नए नियम
दिल्ली मेट्रो एक बार फिर सोमवार से तीन चरणों में अपनी सेवाएं बहाल करने को तैयार है। हालांकि, इसने लोगों से अपील की है कि वह तत्काल आवश्यकता होने की सूरत में ही सेवा का उपयोग करें।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि निषिद्ध क्षेत्रों में स्थित स्टेशन बंद रहेंगे।
अधिकारियों ने पहले भी आगाह किया था कि यदि यात्री सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं करते हैं तो ''कुछ स्टेशनों पर ट्रेनों को नहीं रोका जा सकता है।'' अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली मेट्रो की सेवा सात से 12 सितंबर के बीच तीन चरणों में चरणबद्ध तरीके से बहाल होगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।