होम उत्तर प्रदेश में चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है : अखिलेश
उत्तर प्रदेश में चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है : अखिलेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है। बेखौफ अपराधी खूनी तांडव कर रहे हैं। कोरोना महामारी के संक्रमण में कई हजार जानें जा चुकी हैं। शिक्षा-स्वास्थ्य की व्यवस्थाएं बर्बादी के कगार पर हैं। भाजपा की डबल इंजन की सरकारों को जनता की तकलीफों और रसातल में जा रही अर्थव्यवस्था की कोई चिंता नहीं। उनका काम और ध्येय सिर्फ चुनाव जीतना और सत्ता में येनकेन प्रकारेण कब्जा बनाए रखना है।
अखिलेश ने आईपीएन को दिए अपने बयान में कहा कि मुख्यमंत्री चाहे जितने आर्डर जारी करें उन्हें उनके प्रवचन से ज्यादा कुछ नहीं समझा जाता है। उन्होंने कभी ठोको नीति का उपेदश दिया था। परिणाम स्वरूप कई जगहों पर पुलिस या अपराधियों ने भाजपा नेताओं को भी ठोक पीट कर हिसाब पूरा कर दिया। अभी बांदा में भाजपा नेता पर धारदार हथियार से हमला हुआ। कुछ दिन पहले फैजाबाद में भाजपा नेता को गोली मारी गई थी। अन्य जनपदों में रोज ही हत्या, लूट, अपहरण एवं बलात्कार की घटनाएं घटती रहती है। सरकार बेफिक्र है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।