होम एप्स के बैन होने के बाद चीन तिलमिलाया, भारत से फैसले में सुधार करने की अपील की
एप्स के बैन होने के बाद चीन तिलमिलाया, भारत से फैसले में सुधार करने की अपील की
डिजिटल मोर्चे पर भारत की तरफ किए गए कार्रवाई के बाद से चीन तिलमिला गया है. बता दें कि बुधवार को भारत सरकार ने पबजी समेत 118 चीनी एप पर बैन लगा दिया था. अब चीन ने इसे डब्ल्यूटीओ नियमों का उल्लंघन बताते हुए भारत सरकार से आग्रह किया है कि इस फैसले में सुधार करे.
चीनी दूतावास की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि चीन भारत सरकार से आग्रह करता है कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा के बहाने चीनी मोबाइल एप्स को बैन करने के भेदभावपूर्ण व्यवहारों को दूर करे, जो डब्ल्यूटीओ के नियमों का उल्लंघन करते हैं. भारत खुला निष्पक्ष कारोबारी माहौल प्रदान करे.
चीन ने कहा कि वह अपने यहां की कंपनियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानकों और नियमों का पालन करना अनिवार्य बनाया हुआ है. भारत सरकार ये फैसला न सिर्फ चीन के निवेशकों और सर्विस प्रोवाइडर्स के हितों का नुकसान करेगा बल्कि ये भारत में निवेश के माहौल को भी प्रभावित करेगा. इसके साथ ही चीन ने कहा कि भारत और चीन एक दूसरे के लिए विकास के मौके हैं. हम उम्मीद करते हैं कि भारत चीन के साथ विकास की स्थिति के लिए काम करेगा.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।