होम आंध्र प्रदेश में कोरोना के दस हजार से ज्यादा नए मामले, 75 और मरीजों की मौत
आंध्र प्रदेश में कोरोना के दस हजार से ज्यादा नए मामले, 75 और मरीजों की मौत
आंध्र प्रदेश में 62,225 नमूनों के परीक्षण से बृहस्पतिवार को 10,199 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी और इसके साथ ही संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,65,730 हो गयी। सरकार द्वारा जारी ताजा बुलेटिन में कहा गया है कोविड-19 के 9,499 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी वहीं पिछले 24 घंटे में 75 मरीजों की मौत हो गयी।इस बीमारी के कारण राज्य में अब तक 4,200 लोगों की मौत हो चुकी है। यह लगातार नौवां दिन है जब राज्य में 10,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब तक 3,57,829 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और अभी 1,03,701 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।