होम UP में 24 घंटों में कोरोना से 77 की मौत तो 6777 लोग हुए पॉजिटिव

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Sep 6, 2020 09:59 PM

UP में 24 घंटों में कोरोना से 77 की मौत तो 6777 लोग हुए पॉजिटिव

UP में 24 घंटों में कोरोना से 77 की मौत तो 6777 लोग हुए पॉजिटिव

UP में 24 घंटों में कोरोना से 77 की मौत तो 6777 लोग हुए पॉजिटिव

 वैश्विक महामाकोविड-19 के चलते उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में जहां 77 लोगों की मौत हो गयी तो वहीं कोरोना संक्रमण के 6777 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सर्वाधिक 17 मौतें लखनऊ में हुई हैं। इस प्रकार राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण से होने वाली मृत्यु का आंकड़ा 3920 पर पहुंच गया है। राहत की बात यह है कि अभी तक संक्रमित मरीजों में से 200738 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। प्रदेश में सक्रिय केस कुल 61625 हैं।
खास बात यह है कि आज लखनऊ में सबसे ज्यादा केस 999 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं तो इसी अवधि में 17 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। लखनऊ में अब तक कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 437 तक पहुंच गया है। इसी अवधि में 651 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। लखनऊ में आज तक 23520 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं तो वर्तमान में कुल सक्रिय केसेज की संख्या 8542 है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)