होम हरियाणा: खेल मंत्री का सहयोगी बनकर लोगों को ठगने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

Alert Star Digital Team Sep 6, 2020 09:57 PM

हरियाणा: खेल मंत्री का सहयोगी बनकर लोगों को ठगने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

हरियाणा: खेल मंत्री का सहयोगी बनकर लोगों को ठगने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

हरियाणा: खेल मंत्री का सहयोगी बनकर लोगों को ठगने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

 हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह का कथित तौर पर सहयोगी बनकर लोगों को नौकरी दिलाने का वादा करके उनके साथ धोखाधड़ी करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि कुरुक्षेत्र पुलिस ने शनिवार को मनदीप सैनी को गिरफ्तार किया.आज यहां की एक अदालत ने आरोपी को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने बताया कि कुरुक्षेत्र के तंगोली गांव का निवासी सैनी कथित रूप से लोगों को और उनके परिजनों को नौकरी दिलाने का वादा करके ठगता था.सुरमी गांव निवासी मायाराम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि सैनी ने उसे और सात अन्य लोगों के परिजनों को नौकरी दिलाने के बहाने 78,560 रुपये ऐंठ लिये. मंत्री संदीप सिंह ने शनिवार को प्रेस वार्ता में कहा कि उन्हें शिकायत मिली है कि एक व्यक्ति उनका सहयोगी बनकर लोगों को धोखा दे रहा है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)