होम दिल्ली में फिर विकराल रूप ले रहा कोरोना, 67 दिन बाद एक दिन में आए सबसे ज्यादा मामले
दिल्ली में फिर विकराल रूप ले रहा कोरोना, 67 दिन बाद एक दिन में आए सबसे ज्यादा मामले
दिल्ली में बृहस्पतिवार को 2,737 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई। शहर में 67 दिन बाद एक दिन में कोविड-19 के सबसे ज्यादा मामले आए हैं। इसके बाद कुल मामले 1.82 लाख के पार चले गए। वहीं मृतक संख्या 4500 हो गई है। सितंबर में यह लगातार तीसरा दिन है जब दो हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि शहर में 19 और मरीजों की मौत हुई है।बुधवार को 19 संक्रमितों की मौत हुई थी और 2509 मामले आए थे। एक सितंबर को मामलों की संख्या 2312 थी। दिल्ली में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 17,692 है जो बुधवार को 16,502 थी। राष्ट्रीय राजधानी में 23 जून को एक दिन में सबसे ज्यादा 3,947 मामले रिपोर्ट हुए थे। बुलेटिन के मुताबिक, बृहस्पतिवार को कुल मामले 1,82,306 हो गए और संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 4500 पहुंच गई।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।