होम चीन और पाकिस्तान एक साथ खोल सकते हैं भारत के खिलाफ मोर्चा,

समाचारखेल Alert Star Digital Team Sep 3, 2020 08:36 PM

चीन और पाकिस्तान एक साथ खोल सकते हैं भारत के खिलाफ मोर्चा,

चीन और पाकिस्तान एक साथ खोल सकते हैं भारत के खिलाफ मोर्चा,

चीन और पाकिस्तान एक साथ खोल सकते हैं भारत के खिलाफ मोर्चा,

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि पाकिस्तान चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चल रहे मौजूदा संकट का फायदा उठाने की कोशिश में है। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा है कि भारत किसी भी "दुस्साहस" का जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों को फौरी संकट से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए और साथ ही भविष्य के लिए भी तैयारी करनी चाहिए।

भारत के खिलाफ चीन और पाकिस्तान के मिलकर मोर्चा खोलने की आशंका जताते हुए कहा है कि जनरल रावत ने कहा, 'हम अपनी सीमाओं के पार शांति चाहते हैं। काफी समय से हम चीन द्वारा कुछ आक्रामक कार्रवाई देख रहे हैं, लेकिन हम इन से निपटने में सक्षम हैं। हमारी तीनों सेनाएं सभी मोर्चे के साथ खतरों से निपटने में सक्षम हैं।'

जनरल रावत ने कहा,'भारत को उत्तरी और पश्चिमी मोर्चों पर समन्वित कार्रवाई का खतरा है जिसके बारे में रक्षा योजना के बारे में हमें विचार करना चाहिए। भारत चीन की आक्रामक हरकतों को देखता आ रहा है, पर हम इनसे समुचित ढंग से निपटने में सक्षम है। हमने उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं पर उभरते खतरों से निपटने की रणनीति की परिकल्पना कर ली है। चीन की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को आर्थिक सहायता और पाकिस्तान को सैन्य तथा कूटनीतिक सहायता जारी रखने के कारण हमारे लिए उच्च स्तर की तैयारी रखना आवश्यक हो गया है।'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)