होम NEET-JEE Exam: सुप्रीम कोर्ट कल करेगा 6 राज्यों की पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई
NEET-JEE Exam: सुप्रीम कोर्ट कल करेगा 6 राज्यों की पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई
एनईईटी-जेईई परीक्षाओं को लेकर देशभर में हो रहे विरोध के बीच सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को 6 राज्यों द्वारा दाखिल पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई करेगा। बता दें कि कोरोना वायरस संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट ने ही पिछले महीने नीट और जेईई परीक्षाओं को उनके नियत समय पर कराने का आदेश दिया था। इस फैसले के बाद देशभर के छात्रों ने जमकर विरोध किया, उनकी मांग है कि महामारी काल में युवाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सरकार परीक्षाओं को कुछ समय के लिए टाल दे। छात्रों को कई फिल्मी और राजनीतिक हस्तियों का भी समर्थन प्राप्त है।
नीट और जेईई परीक्षाओं को टालने के लिए अब 6 राज्यों ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल की गई है। याचिका में कहा गया है कि शीर्ष अदालत का आदेश छात्रों के 'जीवन के अधिकार' को सुरक्षित करने में विफल रहा है और कोरोना वायरस महामारी के दौरान परीक्षा आयोजित करने में सामना करने के लिए 'शुरुआती तार्किक कठिनाइयों' को नजरअंदाज किया है। बता दें कि इस याचिका में शुक्रवार को तीन जजों (जस्टिस अशोक भूषण, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस कृष्ण मुरारी) की बेंच चेंबर में विचार करेगी। बेंच कल दोपहर 1.30 याचिका पर विचार करेगी।
मालूम हो की 17 अगस्त को फैसला देने वाले पीठ की अध्यक्षता जस्टिस अरुण मिश्रा कर रहे थे जो रिटायर हो चुके हैं। उनके स्थान पर अब जस्टिस अशोक भूषण की पीठ फैसले पर दाखिल पुनर्विचार याचिका पर चर्चा करेगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।