होम अमेरिका भारत के रणनीतिक और साझेदारी फोरम को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Sep 3, 2020 08:34 PM

अमेरिका भारत के रणनीतिक और साझेदारी फोरम को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

अमेरिका भारत के रणनीतिक और साझेदारी फोरम को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

अमेरिका भारत के रणनीतिक और साझेदारी फोरम को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को रात नौ बजे अमेरिका भारत के रणनीतिक और साझेदारी फोरम (यूएसआइएसपीएफ) के तीसरे सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, वह वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपना संबोधन देंगे। बता दें कि यूएसआईएसपीएफ एक गैर-लाभकारी संगठन है जो भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी के लिए काम करता है।

यूएसआइएसपीएफ के अध्यक्ष मुकेश अघि ने कहा कि मोदी का भाषण दोनों देशों की साझेदारी में आपसी निर्भरता में जीत की तस्वीर दिखा सकता है। उन्‍होंने इस समिट को संबोधित करने के लिए अपना बेशकीमती वक्‍त निकाला है जो मौजूदा चुनौतीपूर्ण माहौल में अमेरिका और भारत के महत्‍वपूर्ण संबंधों को दिखाता है। यह दोनों देशों के लिए फायदे की साझेदारी है जो पारस्परिक, सांस्‍कृतिक और कूटनीतिक वैज्ञानिक साझेदारी पर निर्भर है।

31 अगस्त से चल रहे इस पांच दिवसीय शिखर सम्मेलन का विषय अमेरिका-भारत की नई चुनौतियां (US-India Navigating New Challenges) हैं। इसमें विभिन्न विषयों को शामिल किया गया है। इसमें कई केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं। अमेरिकी उप विदेश मंत्री माइक पेंस और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी इसमें अपना भाषण दे चुके हैं। इसमें भारत का वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनने की क्षमता, भारत के गैस बाजार में अवसर, सार्वजनिक स्वास्थ्य और अन्य में नवाचार जैसे मसले शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा की वर्चुअल बैठक को भी संबोधित कर सकते हैं। 193 सदस्य देशों के वैश्विक निकाय ने की ओर से जारी सूची के मुताबिक, अमेरिका संयुक्त राष्ट्र का मेजबान देश है और इस साल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अकेले ऐसे वैश्विक नेता होंगे जो इस बैठक को व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहकर संबोधित करेंगे। संयुक्त राष्ट्र के 75 साल के इतिहास में पहली बार महासभा का वार्षिक सत्र ऑनलाइन माध्यम से हो रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)