होम प्रणब मुखर्जी हमारे मार्गदर्शक थे, उनका जाना संघ के लिए बड़ी क्षति: RSS

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 31, 2020 10:04 PM

प्रणब मुखर्जी हमारे मार्गदर्शक थे, उनका जाना संघ के लिए बड़ी क्षति: RSS

प्रणब मुखर्जी हमारे मार्गदर्शक थे, उनका जाना संघ के लिए बड़ी क्षति: RSS

प्रणब मुखर्जी हमारे मार्गदर्शक थे, उनका जाना संघ के लिए बड़ी क्षति: RSS

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने भी पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) के निधन पर शोक जताया है. RSS ने उन्हें अपना मार्गदर्शक बताते हुए निधन को संगठन के लिए एक बड़ी क्षति बताया है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) और सरकार्यवाह सुरेश भय्याजी जोशी के हवाले से जारी बयान में कहा गया है कि मुखर्जी का जाना संघ के लिए एक अपूरणीय क्षति है.

संघ ने कहा कि कुशल प्रशासक, राष्ट्र-हित सर्वोपरि का भाव जीवन में रखने वाले, राजनैतिक अस्पृश्यता (Political Untouchability) से परे और सभी पार्टियों में समान रूप से सम्मानित, मितभाषी (कम बोलने वाले), लोकप्रिय पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आज अपनी जीवन यात्रा पूरी कर परम तत्व में विलीन हो गए.
"हमारे लिए तो वे एक मार्दर्शक थे"

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, "भारत के राजनैतिक-सामाजिक जीवन में आए इस खालीपन को भरना आसान नहीं होगा. संघ के प्रति उनके प्रेम और सद्भाव के चलते हमारे लिए तो वे एक मार्दर्शक थे. उनका जाना संघ के लिए एक अपूरणीय क्षति है. सभी परिवारजनों को गहरी संवेदना जताते हुए भगवान से प्रार्थना है कि वे अपने श्री चरणों में स्थान दें."

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)