होम मास्क पहनने को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कही ये बड़ी बात

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 3, 2020 08:22 PM

मास्क पहनने को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कही ये बड़ी बात

मास्क पहनने को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कही ये बड़ी बात

मास्क पहनने को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कही ये बड़ी बात

मास्क पहनने को लेकर लोगों में कई भ्रांतियां हैं। अब इन भ्रांतियों को दूर करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा बयान सामने आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि यदि एक व्यक्ति कार चला रहा है तो उसे मास्क पहनने की जरूरत नहीं है, जबकि यदि कार में कई लोग बैठे हैं तो उन्हें मास्क लगाने की जरूरत है, वहीं यदि व्यक्ति एक्सरसाइज या साइकिलिंग कर रहा है तो उसे मास्क नहीं पहनना है, जबकि ग्रुप्स में ये एक्सरसाइज हो रही है तो मास्क पहनना चाहिए।

स्वास्थ सचिव राजेश भूषण ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए मास्क बेहद जरूरी है। कोरोना संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने पर स्मॉल ड्रॉपलेट निकलती हैं जो संक्रमण फैला सकती हैं। देश में 38 लाख से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 67 हजार से ज्यादा जानें जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटों में 83 हजार से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)