होम देश के 70 जिलों में दूसरा सीरो सर्वे शुरू, दो हफ्तों तक चलेगा सर्वे

Alert Star Digital Team Sep 3, 2020 08:31 PM

देश के 70 जिलों में दूसरा सीरो सर्वे शुरू, दो हफ्तों तक चलेगा सर्वे

देश के 70 जिलों में दूसरा सीरो सर्वे शुरू, दो हफ्तों तक चलेगा सर्वे

देश के 70 जिलों में दूसरा सीरो सर्वे शुरू, दो हफ्तों तक चलेगा सर्वे

देश में कोरोना के प्रसार का पता लगाने के लिए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने दूसरे सीरो सर्वेक्षण का काम शुरू कर दिया है। यह सर्वे अगले दो हफ्तों तक चलेगा, नतीजों का विशलेषण करके उसे जारी किया जाएगा।

गुरुवार को को आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने बताया कि देश के 70 जिलों को इस बार चुना गया है। इस बार बड़ी संख्या में लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। दो हफ्तों तक चलने वाले इस सर्वे के बाद इनके नतीजों को अध्ययन किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार ने इससे पहले भी देश में सीरो सर्वेक्षण करवाया था, जिसमें .3 प्रतिशत लोगों में ही एंटीबॉडीज विकसित होने की बात सामने आई थी। हालांकि दिल्ली में अब तक दो बार सीरो सर्वे हो चुका है, जिसके तहत 23 फीसदी और 29 फीसदी लोगों में एंटीबॉडीज विकसित पाए गए। दिल्ली में सीरो सर्वे 2 सितम्बर से शुरू कर दिया गया है। इस सीरो सर्वेक्षण से शहर में कोरोना के प्रसार व उसकी गति का पता चलता है, जिससे प्रशासन इसे रोकने के लिए व्यापक कदम उठा सके।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)