होम प्रणण दा के निधन पर नेपाल, बांग्लादेश और मालदीव के शीर्ष नेताओं ने जताया दुख
प्रणण दा के निधन पर नेपाल, बांग्लादेश और मालदीव के शीर्ष नेताओं ने जताया दुख
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर देश ही नहीं बल्कि विदेशी नेताओं ने भी दुख व्यक्त किया है।
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा है कि वह पूर्व राष्ट्रपति के निधन से काफी दुखी हैं। वह इस दुखद समय में भारत सरकार और वहां की जनता के साथ तथा उनके परिजनों के साथ अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।
मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलेह ने भी दुख जाहिर करते हुए कहा कि प्रणब मुखर्जी सार्वजनिक जीवन में लोगों की सेवा करते रहे। उनका निधन न केवल भारत बल्कि पूरे दक्षिण एशिया के लिए अपूरणीय क्षति है।
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भी प्रणब मुखर्जी के निधन पर दुख जाहिर किया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।