होम मध्य प्रदेश कांग्रेस में ब्राह्मणों की उपेक्षा का उपचुनाव में लाभ उठाएगी भाजपा
मध्य प्रदेश कांग्रेस में ब्राह्मणों की उपेक्षा का उपचुनाव में लाभ उठाएगी भाजपा
एक दौर था, जब मध्य प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक धुरी ब्राह्मण नेताओं के इर्द-गिर्द घूमती थी, लेकिन धीरे-धीरे इस समाज के नेता किनारे कर दिए गए। भाजपा अब कांग्रेस में ब्राह्मणों की उपेक्षा का लाभ उठाने में सक्रिय हो गई है। विधानसभा की 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में इसके लिए समीकरण भी तैयार होने लगे हैं। कुछ वर्ष पहले तक मध्य प्रदेश में बुंदेलखंड इलाके से सत्यव्रत चतुर्वेदी, ग्वालियर-चंबल से सत्यदेव कटारे, विंध्य क्षेत्र से श्रीनिवास तिवारी और मध्य क्षेत्र से सुरेश पचौरी जैसे नेता कांग्रेस की प्रदेश और देश की राजनीति में दबदबा रखते थे। विद्रोही होकर सत्यव्रत के कांग्रेस छोड़ने, पचौरी के चुनाव हारने और श्रीनिवास तिवारी व सत्यदेव कटारे के निधन के बाद कांग्रेस की ब्राह्मण राजनीति में सन्नाटा छा गया। विधानसभा में पूर्व उपनेता मुकेश नायक और चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी, पूर्व मंत्री महेश जोशी जैसे कई कद्दावर परिदृश्य से किनारे कर दिए गए।
अर्जुन सिंह के वक्त तिवारी, चतुर्वेदी, पचौरी जैसे दिग्गज थे
पहले की स्थिति पर गौर करें तो पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह केसमय श्रीनिवास तिवारी समानांतर व्यवस्था में थे तो बाद में सत्यव्रत चतुर्वेदी और सुरेश पचौरी की वजह से संतुलन बना हुआ था। हालांकि कांग्रेस के इन दिग्गजों ने भी अपनी दूसरी कतार बनने नहीं दी। कमल नाथ के समय में पिछड़ा कार्ड खेले जाने से संतुलन और बिगड़ गया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।