होम सोनिया गांधी ने प्रणब मुखर्जी के निधन पर दुख जताया, उनके योगदान को याद किया

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 31, 2020 09:49 PM

सोनिया गांधी ने प्रणब मुखर्जी के निधन पर दुख जताया, उनके योगदान को याद किया

सोनिया गांधी ने प्रणब मुखर्जी के निधन पर दुख जताया, उनके योगदान को याद किया

सोनिया गांधी ने प्रणब मुखर्जी के निधन पर दुख जताया, उनके योगदान को याद किया

 कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर सोमवार को दुख जताया और सार्वजनिक जीवन में रहते हुए किए गए उनके योगदान को याद किया. मुखर्जी की पुत्री शर्मिष्ठा को भेजे शोक संदेश में सोनिया ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना भी प्रकट की.

 

उन्होंने कहा, ''प्रणब दा पांच दशकों से अधिक समय तक सार्वजनिक जीवन, कांग्रेस पार्टी और केंद्र सरकार का अभिन्न हिस्सा रहे. उन्होंने हर पद पर आसीन होने के साथ उसे सुशोभित करने का काम किया और अपने साथियों के साथ उनकी वास्तव में घनिष्टता थी. उनका पिछले 50 वर्षों से अधिक का जीवन भारत के 50 वर्षों के इतिहास को प्रतिबिंबित करता है.''

 

सोनिया ने कहा कि मुखर्जी ने कैबिनेट मंत्री, सांसद और राष्ट्रपति के तौर पर देश के लिए कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं. उन्होंने कहा, ''उनके साथ काम करने को लेकर मेरी निजी तौर पर बहुत सारी सुखद यादें हैं. कांग्रेस पार्टी उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट करती है और उनकी स्मृति का सदैव सम्मान करेगी.''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)