होम बीजेपी MLA ने जनसंपर्क अभियान के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई धज्जियां, नहीं दिखा चेहरे पर मास्क

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 27, 2020 09:30 PM

बीजेपी MLA ने जनसंपर्क अभियान के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई धज्जियां, नहीं दिखा चेहरे पर मास्क

बीजेपी MLA ने जनसंपर्क अभियान के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई धज्जियां, नहीं दिखा चेहरे पर मास्क

बीजेपी MLA ने जनसंपर्क अभियान के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई धज्जियां, नहीं दिखा चेहरे पर मास्क

चुनाव आयोग की ओर से चुनाव प्रचार के लिए गाइडलाइंस जारी किए जाने के बाद जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय बीजेपी विधायक अशोक सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उनके साथ कई कार्यकर्ता मौजूद थे, लेकिन इस भीड़ में ना तो कार्यकर्ताओं के चेहरे पर मास्क दिखाई दिया और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता दिखा.

 

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुखिया नीतीश कुमार लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील कर रहे हैं. लेकिन उनके इस अपील का उनके ही विधायक खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं. चुनाव प्रचार के दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी विधायक जी के साथ थे. लेकिन उन्होंने भी उनको नियमों का पालन करवाना जरूरी नहीं समझा.

 

इस संबंध में रामगढ़ विधायक अशोक सिंह ने बताया कि चुनावी समय है, हम लोग एक बार फिर सभी लोगों से डोर टू डोर मिल रहे हैं. हम लोग दिखावे पर नहीं जीते, हम लोगों का काम बोलता है. मैंने अपने विधानसभा क्षेत्र में सभी विधायकों से ज्यादा पैसा लगाया और ज्यादा काम कराया. कभी भी किसी को जरूरत हुआ उनके लिए मैं खड़ा रहा. हमारी सरकार ने गरीबों के लिए कई योजनाएं चलाई हैं, जिसका सीधा लाभ लोगों को मिल रहा है. इस बार पूरे विधानसभा क्षेत्र में हमारी जीत होगी और मारजिंग भी जीत का बहुत बड़ा होगा. कोरोना काल में भी हम लोगों ने काम किया है. वहीं कुछ लोगों ने दिखावा किया है

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)