होम देवघर में खुले बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पट, पहले दिन 200 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
देवघर में खुले बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पट, पहले दिन 200 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
झारखंड के देवघर (Deoghar, Jharkhand) में स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पट गुरुवार को अलग-अलग शर्तों के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. सुबह 6 बजे से 10 बजे तक 200 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ (Baba Baidyanath) के दर्शन किए. इस दौरान 'स्पर्श पूजा' की मनाही है. देवघर के उपायुक्त (Deputy Commissioner) कमलेवर प्रसाद सिंह ने गुरुवार को बताया कि सुबह कोविड-19 से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों के तहत भक्तों को मंदिर के अंदर प्रवेश कराया गया. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सैनिटाइजेशन और मास्क का भी ध्यान रखा गया.
मंदिर के खुलने के संबंध में अधिकतर लोगों को जानकारी न होने से कम संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे थे. हर घंटे 50 श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश कराया गया.
अभी राज्य के लोग ही कर पाएंगे दर्शन
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सुबह 6 बजे से 10 बजे तक चार घंटे के लिए मंदिर के पट खुले रहेंगे और हर घंटे 50 श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालुओं को मंदिर कार्यालय की ओर से मंदिर में प्रवेश दिया गया. उन्होंने बताया कि मंदिर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पास की व्यवस्था दो से तीन दिनों में शुरू हो जाएगी. अभी केवल झारखंड (Jharkhand) के रहने वाले लोग ही बाबा के दर्शन कर पाएंगे.
सुप्रीम कोर्ट के फैसले को मद्देनजर रखते हुए राज्य सरकार ने सिर्फ झारखंड के लोगों को ही बाबा बैद्यनाथ के दर्शन की सशर्त अनुमति दी है. सरकार के इस फैसले के संबंध में गृह मंत्रालय और आपदा प्रबंधन विभाग (Disaster Management) ने देवघर के डिप्टी कमिश्नर को दिशा-निर्देश जारी किए थे.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।