होम शिक्षा सेवा के लिए B.Ed की अनिवार्यता खत्म

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Aug 27, 2020 08:53 PM

शिक्षा सेवा के लिए B.Ed की अनिवार्यता खत्म

शिक्षा सेवा के लिए B.Ed की अनिवार्यता खत्म

शिक्षा सेवा के लिए B.Ed की अनिवार्यता खत्म

: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार सरकार जनता और कर्मचारियों को लुभाने में लगी हुई है। शिक्षकों की सैलरी में बढ़ोतरी करने के बाद सरकार ने आज शिक्षा विभाग के अधिकारियों को एक और बड़ी सौगात दी है। सरकार ने शिक्षा सेवा के अधिकारियों के लिए बीएड की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है, साथ ही बिहार शिक्षा सेवा नियमावली में भी संशोधन किया गया है।वहीं सरकार ने जिला अपीलीय प्राधिकार के 58 पीठासीन पदाधिकारियों का कार्यकाल बढ़ाकर 31 दिसंबर तक कर दिया है। दोनों फैसलों को लेकर सरकार ने संकल्प पत्र भी जारी कर दिया है।गौरतलब है कि बिहार शिक्षा सेवा के अधिकारी लंबे समय से मांग कर रहे थे कि शिक्षा सेवा के लिए बीएड की अनिवार्यता खत्म किया जाए। अधिकारियों की मांग पर सरकार ने आज मुहर लगा दी है और बिहार शिक्षा सेवा नियमावली में इसके लिए आवश्यक संशोधन भी कर दिया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)