होम मुख्यमंत्री कार्यालय में कोरोना का कोहराम, सीएम ने लिया ये बड़ा फैसला

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Aug 27, 2020 08:58 PM

मुख्यमंत्री कार्यालय में कोरोना का कोहराम, सीएम ने लिया ये बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री कार्यालय में कोरोना का कोहराम, सीएम ने लिया ये बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री कार्यालय में कोरोना का कोहराम, सीएम ने लिया ये बड़ा फैसला

 राजस्थान के मुख्यमंत्री कार्यालय और निवास स्थान के 10 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एहतियात के तौर पर सभी पूर्व निर्धारित बैठकों को रद्द कर दिया है। राज्य के अलग-अलग स्थानों से आने वाले लोगों को मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए कार्यालय एवं निवास में सुरक्षाकर्मियों सहित विभिन्न कार्मिकों से सम्पर्क करना होता है। ऐसे में इन लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने आगंतुकों से सभी मुलाकातें रद्द कर दी हैं।

मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न भागों से आने वाले नागरिक जो उनसे मुलाकात के इच्छुक हैं, उनसे अनुरोध किया है कि फिलहाल कोरोना संक्रमण एहतियात के कारण लोगों से मुलाकात संभव नहीं हो सकेगी। अतः इस उद्देश्य से यात्रा नहीं करें। सभी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए कोरोना के प्रति जनता को सतर्क करने में सहयोग करें।

इससे पहले 18 अगस्त को राजस्थान के फलौदी से विधायक पब्बाराम बिश्नोई का कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव आया था। विधायक ने शुक्रवार को विधानसभा सत्र में हिस्सा भी लिया था। विधायक के परिवार में उनके अलावा उनके पोते की भी कोरोना परीक्षण रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वे दोनों अब होम क्वारंटीन में हैं। गौरतलब है कि गुरुवार को कैबिनेट मंत्रियों की बैठक भी प्रस्तावित थी। जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी थी। कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसे भी रद्द कर दिया गया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)