होम छत्तीसगढ़ मे बेकाबू कोरोना संक्रमण पर बेलगाम हुई राजनीति
छत्तीसगढ़ मे बेकाबू कोरोना संक्रमण पर बेलगाम हुई राजनीति
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की भयावह स्थिति अब सामने दिखाई देने लगा है। बीते 1 सप्ताह में कोरोना ने इस तरह पैर पसारा है जैसे मानो क्रिकेट का स्कोर हो। मार्च के महीने से कोरोना ने अपना दंश मारना शुरू किया था। लेकिन छत्तीसगढ़ इससे इतर था। मार्च महीने में केवल एक ही मरीज छत्तीसगढ़ में था वहीं आज उसकी उलट स्थिति जो काफी गंभीर है। आज की स्थिति में रोजाना 1000 पॉजिटिव मरीज मिल रहे है। जिससे आम लोगों में एक भय की स्थिति उत्पन्न होती दिखाई दे रही है।
यह बात नहीं कि स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद नहीं है स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन पूरी तरह से कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए कोशिश तो कर रही है लेकिन नतीजा सिफर है। जब लॉकडाउन की शुरुआत हुई तब मरीज नहीं थे लेकिन अब जब अनलॉक हुआ तो मरीजों की संख्या बेतहाशा बढ़ने लगी है। एक तरफ सरकारी गाइडलाइन संक्रमण को रोकने के लिए पुरजोर तरीके से जारी किया गया है लेकिन यह देखा जा रहा है कि आम लोगों में जागरूकता अभी भी करोना को लेकर नहीं है। एक तरफ लोगों को कारोना से डर तो है लेकिन गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते भी आम जनता देखे जा रहे हैं। यानी इससे साफ जाहिर होता है कि आज कोरोना की जो स्थिति है या संक्रमण जिस तरह से बढ़ रहा है वह पूरी तरह से कम्युनिटी स्प्रेड ही माना जा रहा है। इधर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन लगातार सड़कों पर पहुंचकर आम लोगों से मास्क पहनने साबुन से हाथ धोने और अन्य सुरक्षाओं को अपनाने की बात कह रहा है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।