होम देश में एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 83,623 नए मामले, 33.33 लाख पार पहुंचे मरीज

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 27, 2020 09:11 PM

देश में एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 83,623 नए मामले, 33.33 लाख पार पहुंचे मरीज

देश में एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 83,623 नए मामले, 33.33 लाख पार पहुंचे मरीज

देश में एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 83,623 नए मामले, 33.33 लाख पार पहुंचे मरीज

भारत में कोविड-19 के मामले 33.33 लाख के आंकड़े को पार कर चुके हैं। गुरुवार की शाम करीब सात बजे कोरोना संक्रमण के मामलों में अब तक की सबसे बड़ी उछाल सामने आई, जिसमें रिकार्ड 83,623 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। वहीं देश में एक दिन में मरे 1080 लोगों के साथ देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 60,848 हो गई है। वहीं अच्छी बात यह है कि देश में कोरोना को मात देकर ठीक होने वालों का आंकड़ा तेजी से बढते हुए 25.41 लाख के पार हो गया है।
देश में शाम करीब सात बजे तक अद्यतन आंकडों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1,080 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 60,848 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 33,33,732 हो गए हैं, जिनमें से 7,31,118 लोगों का उपचार चल रहा है और 25,41,192 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार मरीजों के स्वस्थ होने की दर 76.24 फीसदी से ज्यादा हो गई है, जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.83 फीसदी है। वहीं 21.93 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
महाराष्ट्र में ज्यादा मौत
पिछले 24 घंटे में कुल 1,080 लोगों की मौत हुई है। इनमें से महाराष्ट्र में 295, कर्नाटक में 133, तमिलनाडु में 118, उत्तर प्रदेश में 90, आंध्र प्रदेश में 81, पश्चिम बंगाल में 55, पंजाब में 41, जम्मू-कश्मीर में 19, मध्यप्रदेश, दिल्ली और गुजरात में 17-17, झारखंड में 15, असम में 14, ओडिशा और केरल में 13-13, राजस्थान में 12, बिहार और हरियाणा में 11-11 लोगों की मौत हुई। छत्तीसगढ़ में 10, गोवा, पुदुचेरी और तेलंगाना में आठ-आठ, उत्तराखंड में छह, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में चार, त्रिपुरा और हिमाचल प्रदेश में दो-दो जबकि चंडीगढ़, लद्दाख और मणिपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। देश में अब तक कुल 60,472 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें से सबसे ज्यादा 23,089 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। वहीं तमिलनाडु में 6,839, कर्नाटक में 5,091, दिल्ली में 4,347, आंध्र प्रदेश में 3,541 उत्तर प्रदेश में 3,149, पश्चिम बंगाल में 2,964, गुजरात में 2,945 और मध्यप्रदेश में 1,282 लोगों की मौत हुई। अब तक पंजाब में 1,219 लोगों की मौत हुई। इसके बाद राजस्थान में 992, तेलंगाना में 788, जम्मू-कश्मीर में 657, हरियाणा में 634, बिहार में 530, ओडिशा में 441, झारखंड में 362, असम में 274, केरल में 257 और उत्तराखंड में 219 लोगों की मौत हुई। छत्तीसगढ़ में 231, पुदुचेरी में 180, गोवा में 165, त्रिपुरा में 85, चंडीगढ़ और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 41-41, हिमाचल प्रदेश में 32, लद्दाख और मणिपुर में 25-25, नगालैंड में नौ, मेघालय में आठ, अरुणाचल प्रदेश में पांच, सिक्किम में तीन और दादरा और नगर हवेली तथा दमन-दीव में दो-दो लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मृतकों में से 70 फीसदी किसी अन्य बीमारी से भी ग्रसित थे।भारत में कोविड-19 के मामले 33.33 लाख के आंकड़े को पार कर चुके हैं। गुरुवार की शाम करीब सात बजे कोरोना संक्रमण के मामलों में अब तक की सबसे बड़ी उछाल सामने आई, जिसमें रिकार्ड 83,623 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। वहीं देश में एक दिन में मरे 1080 लोगों के साथ देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 60,848 हो गई है। वहीं अच्छी बात यह है कि देश में कोरोना को मात देकर ठीक होने वालों का आंकड़ा तेजी से बढते हुए 25.41 लाख के पार हो गया है।
देश में शाम करीब सात बजे तक अद्यतन आंकडों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1,080 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 60,848 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 33,33,732 हो गए हैं, जिनमें से 7,31,118 लोगों का उपचार चल रहा है और 25,41,192 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार मरीजों के स्वस्थ होने की दर 76.24 फीसदी से ज्यादा हो गई है, जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.83 फीसदी है। वहीं 21.93 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
महाराष्ट्र में ज्यादा मौत
पिछले 24 घंटे में कुल 1,080 लोगों की मौत हुई है। इनमें से महाराष्ट्र में 295, कर्नाटक में 133, तमिलनाडु में 118, उत्तर प्रदेश में 90, आंध्र प्रदेश में 81, पश्चिम बंगाल में 55, पंजाब में 41, जम्मू-कश्मीर में 19, मध्यप्रदेश, दिल्ली और गुजरात में 17-17, झारखंड में 15, असम में 14, ओडिशा और केरल में 13-13, राजस्थान में 12, बिहार और हरियाणा में 11-11 लोगों की मौत हुई। छत्तीसगढ़ में 10, गोवा, पुदुचेरी और तेलंगाना में आठ-आठ, उत्तराखंड में छह, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में चार, त्रिपुरा और हिमाचल प्रदेश में दो-दो जबकि चंडीगढ़, लद्दाख और मणिपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। देश में अब तक कुल 60,472 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें से सबसे ज्यादा 23,089 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। वहीं तमिलनाडु में 6,839, कर्नाटक में 5,091, दिल्ली में 4,347, आंध्र प्रदेश में 3,541 उत्तर प्रदेश में 3,149, पश्चिम बंगाल में 2,964, गुजरात में 2,945 और मध्यप्रदेश में 1,282 लोगों की मौत हुई। अब तक पंजाब में 1,219 लोगों की मौत हुई। इसके बाद राजस्थान में 992, तेलंगाना में 788, जम्मू-कश्मीर में 657, हरियाणा में 634, बिहार में 530, ओडिशा में 441, झारखंड में 362, असम में 274, केरल में 257 और उत्तराखंड में 219 लोगों की मौत हुई। छत्तीसगढ़ में 231, पुदुचेरी में 180, गोवा में 165, त्रिपुरा में 85, चंडीगढ़ और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 41-41, हिमाचल प्रदेश में 32, लद्दाख और मणिपुर में 25-25, नगालैंड में नौ, मेघालय में आठ, अरुणाचल प्रदेश में पांच, सिक्किम में तीन और दादरा और नगर हवेली तथा दमन-दीव में दो-दो लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मृतकों में से 70 फीसदी किसी अन्य बीमारी से भी ग्रसित थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)