होम N-95 मास्क को लेकर भारतीय वैज्ञानिकों ने किया ये नया दावा
N-95 मास्क को लेकर भारतीय वैज्ञानिकों ने किया ये नया दावा
केंद्र सरकार ने कुछ दिन पहले N-95 मास्क को लेकर राज्य सरकारों को निर्देश दिया था कि N-95 मास्क कोरोना के प्रसार रोकने में नाकाम है। इसे लेकर केंद्र ने चेतावनी भी दी थी कि कोराना के प्रसार को रोकने के लिए उठाए कदमों में यह हानिकारक है।
हालांकि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अपने नए शोध में पाया है कि N-95 मास्क कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए बेहद असरदार मास्क है। इसरो के पद्मनाभ प्रसन्न सिम्हा और कर्नाटक में श्री जयदेव इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोवास्कुलर साइंसेज एंड रिसर्च प्रसन्न सिम्हा मोहन राव ने मुंह पर मास्क लगने कि स्थिति में छींक और खांसी के दौरान निकले मुंह से कणों का विश्लेषण किया है।
शोधकर्ताओं ने पाया है कि सीधे छींकने ओर खांसते समय मुंह से निकलने वाले ड्रॉप्लेट्स तीन मीटर के दूरी तक जा सकता है। भारतीय शोधकर्ताओं ने पाया कि अगर पुराना N-95 मास्क भी पहन लिया जाए तो यह 0.5 मीटर तक इससे रोक सकता है।
सिम्हा ने कहा है कि N-95 मास्क 0.1 और 0.5 मीटर तक संक्रमण रोकने में सक्षम है। शोधकर्ताओं ने ये भी पाया है कि इस्तेमाल किए जाने वाले मास्क भी 0.5 और 1.5 मीटर तक इस संक्रमण को सीमित कर सकता है। छींकने को लेकर इसरो ने खुलासा किया है कि छींक और खांसते वक्त मुंह को बांह की ओर कर लेने से कोरोना का संक्रमण का फैलाव नहीं रुकता है। मुंह से निकले ड्रॉपल्टे्स अलग-अलग दिशाओं में फैलाव होता है, जो तंदुरुस्त व्यक्ति को भी संक्रमित कर सकता है। मास्क ही कोरोना के रोकथाम का बेहतर उपाय नहीं है, इसलिए उचित दूरी भी बनाए रखें।
इससे पहले केद्र सरकार ने अप्रैल में दिशा-निर्देश जारी किए थे, इसके अनुसार लोगो को घर के बने मास्क प्रयोग करने के लिए बोला गया था। निर्देश में ये भी कहा गया था कि घर से जब भी बाहर निकलें, तब हमेशा मास्क का प्रयोग करें। मार्केट ओर घर से जब भी घर आएं, मास्क को गर्म पानी में धो दें।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।