होम बिकरु कांड : विकास दुबे के दो और साथियों ने कोर्ट में किया सरेंडर

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 19, 2020 09:35 PM

बिकरु कांड : विकास दुबे के दो और साथियों ने कोर्ट में किया सरेंडर

बिकरु कांड : विकास दुबे के दो और साथियों ने कोर्ट में किया सरेंडर

बिकरु कांड : विकास दुबे के दो और साथियों ने कोर्ट में किया सरेंडर

सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या की घटना बिकरु कांड में ज्यों-ज्यों पुलिस की जांच बढ़ रही है, त्यों-त्यों कांड के अभियुक्तों में पुलिस एनकांउटर का भय सता रहा है। इसी के चलते इन दिनों घटना से जुड़े आरोपित बराबर सरेंडर कर रहे हैं और बुधवार को भी दो आरोपित शिवम दुबे और विष्णु पाल ने स्पेशल जज एंटी डकैती कोर्ट में सरेंडर कर दिया। दोनों पर पुलिस ने 50-50 हजार रुपये का इनाम रख रखा था और पुलिस को चकमा देकर वकील के भेष में कोर्ट में सरेंडर कर दिये। दोनों पर भी विकास दुबे के साथ पुलिस पर गोली चलाने का आरोप है।

आठ पुलिसकर्मियों की हत्या

बताते चलें कि मंगलवार को भी एक आरोपी धर्मेन्द्र कुमार दुबे उर्फ हीरु दुबे ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर किया था। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरु गांव में दो जुलाई की रात दबिश देने गयी पुलिस टीम पर हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और उसके गुर्गों ने टीम पर जबरदस्त फायरिंग कर दी थी। घटना में सीओ देवेन्द्र मिश्रा समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या की गयी थी।

इस मामले में पुलिस को अभी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया विकास दुबे के कई साथियों की तलाश है। घटना में शामिल रहे बदमाशों पर ईनाम भी घोषित किया गया है, लेकिन विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद आरोपित एक-एक कर पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर रहे हैं। सोमवार को 25 हजार के ईनामी गोविंद सैनी ने कोर्ट में सरेंडर किया था, मंगलवार को 50 हजार के ईनामी धमेन्द्र कुमार दुबे उर्फ हीरु ने स्पेशल जज एंटी डकैती की कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)