होम आगरा से अगवा बस इटावा में खाली मिली, पुलिस ने सभी यात्रियों के सुरक्षित होने का किया दावा
आगरा से अगवा बस इटावा में खाली मिली, पुलिस ने सभी यात्रियों के सुरक्षित होने का किया दावा
उत्तर प्रदेश के आगरा में करीब 15 घंटे की सनसनी फैलाने के बाद आखिरकार अगवा बस को खाली हालत में इटावा में बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और मध्य प्रदेश के थाना नौगांव पहुंचे हैं। किसी के साथ किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।
इटावा पुलिस अधीक्षक अकाश तोमर ने बताया कि आगरा से अगवा हुई बस इटावा के बलरइ थाना क्षेत्र के लखेरे कुआं पर ढाबे पर खड़ी मिली है। इसे एक व्यक्ति लाया था। उन्होंने कहा, "इस मामले में हम आगरा पुलिस के साथ सहयोग से काम कर रहे हैं।"
इटावा में बरामद हुई बस
आगरा के एएसपी रवि कुमार ने बताया कि मंगलवार रात आगरा के न्यू दक्षिण बाइपास से हाइजैक बस को इटावा में बराबद कर लिया गया है। उसमें बैठे सभी यात्री सुरक्षित हैं। वे अपने गंतव्य को जा रहे हैं। किसी के साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। हाईजैक होने के बाद बस से यात्री दूसरी बस में चले गए थे।
सभी यात्रियों को छतरपुर के नौगांव थाने में रुकवा लिया गया और उनसे बात की गई। सभी सुरक्षित हैं, किसी के साथ कोई घटना नहीं हुई है। इस घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी की पहचान की जा रही है।
इससे पहले छतरपुर पुलिस के एडिशनल एसपी सौरभ समीर ने मीडिया को बताया कि उनकी जानकारी के मुताबिक झांसी में बस को खाली कराया गया और बस को खाली कराकर यात्रियों को बालाजी ट्रेवल्स की एक बस में शिफ्ट किया गया। हालांकि बस और यात्री अब कहां हैं, इसे लेकर खोजबीन की जा रही है। पुलिस टीमें छतरपुर में लगातार सर्चिंग कर रही हैं। फिलहाल किसी भी परिजन ने संपर्क नहीं किया है, और पैनिक जैसी कोई सिचुएशन नहीं है। एसपी छतरपुर यूपी पुलिस के संपर्क में है और यूपी बॉर्डर पर हर बस की जांच की जा रही है। यूपी से अगर कोई भी बस इस ओर आती है तो फौरन जानकारी मिलेगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।