होम यूपी के एक और मंत्री कोरोना पॉजिटिव, राज्यमंत्री उदयभान सिंह PGI में भर्ती !

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 19, 2020 09:29 PM

यूपी के एक और मंत्री कोरोना पॉजिटिव, राज्यमंत्री उदयभान सिंह PGI में भर्ती !

यूपी के एक और मंत्री कोरोना पॉजिटिव, राज्यमंत्री उदयभान सिंह PGI में भर्ती !

यूपी के एक और मंत्री कोरोना पॉजिटिव, राज्यमंत्री उदयभान सिंह PGI में भर्ती !

योगी सरकार के राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। इस बात की जानकारी उस समय हुई जब विधान सभा सत्र को लेकर उनकी कोरोना की जांच करवाई गई। उन्हें PGI में भर्ती कराया गया है। एक्सरे आदि जांच करने के बाद उनका ट्रीटमेंट शुरू कर दिया गया है।

इसके पहले भी योगी सरकार के नौ मंत्री कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमे ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, मोती सिंह, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धरम सिंह सैनी, विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री, उपेंद्र तिवारी और अतुल गर्ग के नाम शामिल हैं।

वहीं इससे पहले यूपी के दो मंत्रियों कमल रानी वरूण और चेतन चौहान की कोरोना संक्रमण से अब तक मौत हो चुकी है। बीते 2 अगस्त को मंत्री कमला रानी की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गयी थी। तो वहीं मंत्री चेतन चौहान का निधन भी कोरोना संक्रमण के चलते हो गया था। उन्हें किडनी और ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याएं थीं । उनका इलाज मेंदांता अस्पताल में चल रहा था। उनकी रिपोर्ट दो बार कोरोना निगेटिव थी, लेकिन तीसरी बार पॉजिटिव आई थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)