होम कांग्रेस का अगला अध्यक्ष गांधी-नेहरू परिवार से बाहर का हो, राहुल गांधी से प्रियंका सहमत

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 19, 2020 09:19 PM

कांग्रेस का अगला अध्यक्ष गांधी-नेहरू परिवार से बाहर का हो, राहुल गांधी से प्रियंका सहमत

कांग्रेस का अगला अध्यक्ष गांधी-नेहरू परिवार से बाहर का हो, राहुल गांधी से प्रियंका सहमत

कांग्रेस का अगला अध्यक्ष गांधी-नेहरू परिवार से बाहर का हो, राहुल गांधी से प्रियंका सहमत

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गांधी-नेहरू परिवार से बाहर के शख्स को कांग्रेस पार्टी की कमान सौंपने की वकालत की है। उन्होंने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की राय का समर्थन किया है। राहुल ने कहा था कि गांधी परिवार के बाहर के व्यक्ति को पार्टी का अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। प्रियंका ने कहा कि शायद राहुल ने इस्तीफा वाले पत्र में नहीं, लेकिन कहीं और कहा था कि गांधी-नेहरू परिवार से कोई पार्टी का अध्यक्ष नहीं होना चाहिए। मैं उनकी बात से पूरी तरह सहमत हूं। यह दावा 13 अगस्त को प्रकाशित 'इंडिया टुमॉरो' किताब में किया गया है। प्रदीप चिब्बर और हर्ष शाह इस किताब के लेखक हैं।

गांधी परिवार का नहीं होगा अध्यक्ष, तब भी मानेंगी 'बॉस'

किताब के अनुसार प्रियंका ने पार्टी के अध्यक्ष पद के मुद्दे पर आगे कहा कि अध्यक्ष भले ही गांधी परिवार से न हो, लेकिन वह उनका बॉस होगा और वह उसकी हर बात मानेंगी। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी अध्यक्ष मुझे कहते हैं कि तुम्हारी जरूरत उत्तर प्रदेश में नहीं, बल्कि अंडमान और निकोबार में है, तो मैं खुशी-खुशी चली जाऊंगी।

2019 लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी का इस्तीफा

बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद राहुल गांधी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन इतना खराब रहा कि राहुल खुद अमेठी से चुनाव हार गए थे। इस्तीफे के बाद राहुल ने पार्टी की एक बैठक में कहा था कि अगला पार्टी अध्यक्ष कोई गांधी-नेहरू परिवार से बाहर का शख्स होना चाहिए। हालांकि, इसके बाद भी अगस्त 2019 में सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया। पिछले एक साल के दौरान पार्टी में राहुल गांधी को फिर से अध्यक्ष बनाने की मांग कई बार उठ चुकी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)