होम दिल्ली मेट्रो देगी नई सुविधा, ऑटोमेटिक रिचार्ज होंगे स्मार्ट कार्ड, जानें तरीका

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 19, 2020 09:13 PM

दिल्ली मेट्रो देगी नई सुविधा, ऑटोमेटिक रिचार्ज होंगे स्मार्ट कार्ड, जानें तरीका

दिल्ली मेट्रो देगी नई सुविधा, ऑटोमेटिक रिचार्ज होंगे स्मार्ट कार्ड, जानें तरीका

दिल्ली मेट्रो देगी नई सुविधा, ऑटोमेटिक रिचार्ज होंगे स्मार्ट कार्ड, जानें तरीका

दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों के लिए अधिक ई-ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को घोषणा की कि एक नई सुविधा से यात्रियों के स्मार्ट कार्ड स्वचालित किराया संग्रह (एएफसी) गेट पर खुद ही रिचार्ज हो जाएंगे. अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली मेट्रो की सेवा जब भी शुरू होगी यह सुविधा दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) के पूरे नेटवर्क पर इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगी. दिल्ली मेट्रो की सेवा कोविड-19 स्थिति के चलते 22 मार्च से बंद है.

 

डीएमआरसी ने एक बयान में कहा, ''दिल्ली मेट्रो के यात्री अब एक इस नए तरह के स्मार्ट कार्ड की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे, जो ऑटो-टॉपअप सुविधा के साथ आता है. इससे उनके स्मार्ट कार्ड मेट्रो स्टेशनों के एएफसी गेट पर स्वत: ही रिचार्ज हो सकेंगे.''

 

डीएमआरसी ने कहा कि ग्राहकों के लिए यह नया स्मार्ट कार्ड 'ऑटोप' एप के माध्यम से उपलब्ध है, जिसे विशेष रूप से इस उद्देश्य के लिए विकसित किया गया है. अधिकारियों ने कहा कि डीएमआरसी द्वारा जारी पुराने स्मार्ट कार्ड को भी इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए अपडेट किया जा सकता है. डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह ने कहा कि यह पहल दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के बीच नकदी रहित लेनदेन को बढ़ावा देने की डीएमआरसी की प्रतिबद्धता के अनुरूप है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)