होम 20 अगस्त से शुरू हो रहा है यूपी विधानसभा का सत्र, लागू रहेंगे विशेष नियम

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 19, 2020 09:05 PM

20 अगस्त से शुरू हो रहा है यूपी विधानसभा का सत्र, लागू रहेंगे विशेष नियम

20 अगस्त से शुरू हो रहा है यूपी विधानसभा का सत्र, लागू रहेंगे विशेष नियम

20 अगस्त से शुरू हो रहा है यूपी विधानसभा का सत्र, लागू रहेंगे विशेष नियम

 उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से तीन दिन के लिए शुरू होगा. इस सत्र के दौरान तकरीबन 16 विधेयकों को मंजूर किए जाने की तैयारी है. खास बात यह है कि पहली बार सदन में वर्चुअल कार्रवाई होगी. दरअसल, 65 साल से अधिक उम्र के विधायकों को सत्र में वर्चुअल तरीके से जोड़ा जाएगा. सिर्फ 65 साल से कम उम्र के विधायकों को ही सदन में मास्क और ग्लब्स के साथ प्रवेश दिया जाएगा.इस बार के विधानसभा सत्र की शुरूआत के पहले ही दिन यूपी सरकार के दो कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय कमल रानी वरुण, चेतन चौहान के साथ ही दो विधायक पारसनाथ यादव और वीरेंद्र सिंह सिरोही को श्रद्धांजलि दी जाएगी. ऐसा पहली बार होगा कि वर्तमान में पद पर रहने वाले दो मंत्रियों और दो विधायकों की मौत हुई हो.इस बार सत्र चलने के दौरान विशेष नियम भी लागू होंगे. विधानसभा की लॉबी और गलियारे में लोगों को खड़े होने की इजाजत नहीं होगी. सोशल डिस्टेंसिंग के लिए विधानसभा कैंटीन में खाने के लिए 10 लोग ही एक साथ बैठ सकेंगे. पहले ग्रुप के हटने के बाद ही दूसरा ग्रुप बैठ सकेगा. यहां तक कि वेल में विरोध कराते वक्त भी झुंड में खड़े होने की इजाजत नहीं होगी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)